कानपुर: फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर के बर्रा बिहारीपुरवा इलाके में कच्ची मड़ैया में रहने वाली एक नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने जैसे ही बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर घटना की …

कानपुर। शहर के बर्रा बिहारीपुरवा इलाके में कच्ची मड़ैया में रहने वाली एक नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने जैसे ही बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर घटना की जांच कराई। परिजनों ने पास के ही तीन लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है।

मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बिहारीपुरवा इलाके का है। कच्ची मड़ैया में रहने वाले तेजेंद्र श्रीवास्तव जो की प्राइवेट कारखाने में काम करते है, वो अपनी पत्नी,दो बेटे और तीन बेटियो के साथ रहते है। बीते शुक्रवार की शाम को जब पिता अपने काम से घर लौटे तो उन्होंने बेटी प्राची को आवाज दी। मगर जब कोई नहीं निकला तो उन्होंने घर के भीतर देखा तो बेटी प्राची फांसी के फंदे पर लटक रही थी।जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता तेजेंद्र ने पास के ही तीन लोगो पर बेटी को मार कर टांगने का आरोप लगाया है।

घटना स्थल पर पहुंचे एसीपी विकास पाण्डेय ने बताया की पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है।जिसमे कुछ लोंगो पर आरोप लगाए गए है।मामले की छानबीन की जा रही है।उचित कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें- अमरोहा : प्रयागराज के भट्ठा मजदूर की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, साथी ने दिया वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार