बहराइच: पुलिस कर्मियों ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस, हिंसा मिटाने की ली शपथ
बहराइच। जिले रूपईडीहा समेत सभी थाने में शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने आतंकवाद और हिंसा को मिटाने के लिए शपथ लिया। हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। शनिवार को रूपईडीहा थाने में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक देशव कुमार के निर्देशन में हुआ। …
बहराइच। जिले रूपईडीहा समेत सभी थाने में शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने आतंकवाद और हिंसा को मिटाने के लिए शपथ लिया।
हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। शनिवार को रूपईडीहा थाने में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक देशव कुमार के निर्देशन में हुआ। थाने में दीवान महेश सिंह ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि देश में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है। आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना और यह दिखाना कि यह कैसे राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया का सबसे गहरा जख्म है।
आतंकवाद मानवता का सबसे बडा दुश्मन माना जाता है,जो न तो धर्म देखता है न ही समुदाय, ये हर वर्ग को कभी न भरने वाला जख्म देता है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।
इसके अलावा मटेरा थाने में थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य, कैसरगंज में दद्दन सिंह, रिसिया, पयागपुर, मोतीपुर और मुर्तिहा समेत अन्य थानों में शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
पढ़ें- केरल: धान के खेत में दो पुलिसकर्मियों की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार
