Dia Mirza ने Vistara Airlines पर जताई नाराजगी, Tweet कर कही यह बात
मुंबई। दीया मिर्जा अपने लेटेस्ट ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने विस्तारा की सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को विस्तारा की उड़ान रद्द होने के बाद सहायता की कमी के बारे में एयरलाइन से शिकायत की। दीया ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शिकायत करते हुए कहा कि मुंबई …
मुंबई। दीया मिर्जा अपने लेटेस्ट ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने विस्तारा की सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को विस्तारा की उड़ान रद्द होने के बाद सहायता की कमी के बारे में एयरलाइन से शिकायत की।
दीया ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शिकायत करते हुए कहा कि मुंबई से दिल्ली के लिए विस्तारा की उड़ान यूके 940 को जयपुर में उतरने के लिए डायवर्ट किया गया और यात्रियों को इंतजार करने के लिए कहा गया।
एक्ट्रेस ने शिकायत करते हुए कहा कि वह और अन्य यात्री विमान से उतरने के लिए कहे जाने से पहले तीन घंटे तक विमान के अंदर इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट ऑथोरिटी या विस्तारा की तरफ से कोई भी मदद करने नहीं आया और ना ही कोई जवाब दिया। हमारे बैग कहां हैं?
UK904 to Delhi, is diverted to land in Jaipur. We wait inside the aircraft for 3hrs. Then we are told the flight is cancelled and are asked to disembark. NO ONE for the airport authority or Vistara to offer any help or answers. Where are our bags? @airvistara @AAI_Official
— Dia Mirza (@deespeak) May 20, 2022
दीया मिर्जा के इस ट्वीट के बाद उस प्लेन में सफर कर रहे कई यात्रियों ने भी अपनी शिकायत की। साथ ही दावा किया कि लंबे इंतजार के बाद उड़ान रद्द होने के बाद उन्हें कोई मदद नहीं की गई थी।
पढ़ें- Lavender Dress में सुरभि ज्योति ने चुराई महफिल, CUTE SMILE और उड़ती जुल्फों से जीता फैंस का दिल
