बाराबंकी: विदेशी गुरूओं ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स, बिना प्लानिंग सुचारू रूप से नहीं हो सकता कार्य
बाराबंकी। क्षेत्र के जहांगीराबाद इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी परिसर में शनिवार को “ऐव़न्यू करियर गाइडेंस ऑफ हायर स्टडीज” कार्यशाला का आयोजन हुआ। अलीगढ़ मुसलिम युनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. मोहम्मद अजहर अजीज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अपने जीवन के लक्ष्य को पाना चाहता है, तो उसे …
बाराबंकी। क्षेत्र के जहांगीराबाद इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी परिसर में शनिवार को “ऐव़न्यू करियर गाइडेंस ऑफ हायर स्टडीज” कार्यशाला का आयोजन हुआ। अलीगढ़ मुसलिम युनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. मोहम्मद अजहर अजीज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अपने जीवन के लक्ष्य को पाना चाहता है, तो उसे टाइम मैनेज जरूर सीखना होगा। क्योंकि सफलता एक दिन के प्रयास से नहीं बल्कि निरंतर प्रयासों से मिलती है।
बिना प्लानिंग के कोई कार्य को सुचारू ढंग से नहीं किया जा सकता है
क्लेमसन यूनिवर्सिटी यूएसए से आए मोहम्मद अजहर हुसैन अंसारी ने छात्रों से कहा कि बिना प्लानिंग के कोई कार्य को सुचारू ढंग से नहीं किया जा सकता है। उसी प्रकार से जीवन में सार्थक ढंग से जीने के लिए गोल सेटिंग की जरूरत होती है, जो हमारे जीवन को सही मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परीक्षा की तैयारी के लिए एक फिक्स शेड्यूल बनाएं और उस पर टिके रहें। खुद पर भरोसा रखें और अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं।
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑर्गन यूएसएस से आयीं इफरा इलियास अंसारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है तो आप फॉरेन लैंग्वेज की फील्ड में आप फ्रेंच, जर्मन, रशियन, जापानी, चाइनीज और इंग्लिश जैसी विदेशी भाषाओं को सीखकर बेहतर करियर बना सकते हैं। क्योंकि सभी देश फिलहाल ग्लोबलाइजेशन के दौर से गुजर रहे हैं, इसलिए एक देश के लोग दूसरे देश में जाकर जॉब या बिजनेस कर रहे हैं।
इसके चलते रोजगार की बेहतर संभावनाएं पैदा हुई हैं। इसके बाद आप मल्टीनेशनल कंपनियों में लैंग्वेज एक्सपर्ट, टूरिस्ट गाइड और लैंग्वेज टीचर बनकर भी अच्छी अर्निंग कर सकते हैं। छात्र छात्राओं को संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. ए ए एस अंसारी, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. मो. सुलेमान कुरैशी, डॉ. मो. कलीम, अब्दुल रहमान,वैस अली, अमरनाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
पढ़ें-बहराइच: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने डीएम की ‘काल प्रेरणा’पुस्तक का किया विमोचन
