बहराइच: महिलाओं ने समर कैंप का किया आयोजन, छोटे बच्चों का करवाएंगी स्किल डेवलपमेंट
बहराइच। मिहिपुरवा क्षेत्र की महिलाएं लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए शनिवार को सभी ने समर कैंप का आयोजन किया। साथ ही छुट्टी के चलते स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी प्रदान करेंगी। देश के विकास के लिये लोगो का आत्मनिर्भर बनना …
बहराइच। मिहिपुरवा क्षेत्र की महिलाएं लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए शनिवार को सभी ने समर कैंप का आयोजन किया। साथ ही छुट्टी के चलते स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी प्रदान करेंगी। देश के विकास के लिये लोगो का आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है।
कतर्नियाघाट जंगल से सटे मिहीपुरवा इलाके की चार युवतियों ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम रखते हुये गर्मी की छुट्टियों में समर कैम्प का आयोजन किया है। शनिवार को समर कैम्प का अयोजन कस्बे के श्री रामेश्वर लाल बालिका विद्यालय परिसर में समाजसेवी बाबूलाल शर्मा एवं विद्यालय के प्रबंधक अजय अग्रवाल की ओर से फीता काट कर किया गया।
कैम्प का संचालन कर रही युवतियों में डाली माहेश्वरी, सुमैधा अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, निकिता अग्रवाल ने बताया कि हम सब लोग कालेज की छात्रायें है गर्मी की छुट्टियों में आस पड़ोस के छोटे बच्चों में कला संगीत नृत्य सुलेख आदि कौशल का विकास करने के लिये यह कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चों को सीखने के काफी अवसर मिलेंगे। कैम्प में आने वाले मूलभूत खर्च हेतु ही अभिभावकों से सहयोग लिया जायेगा।
छोटे बच्चों गर्मी की छुट्टियों में छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावक काफी असमंजस में रहते हैं ऐसे में बच्चो के समय के सदुपयोग हेतु इस समर कैम्प के आयोजन को कस्बेवासियों की ओर से काफी सराहा जा रहा है। समर कैम्प के शुभारंभ के अवसर पर अजय अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, संजय गोयल, विनोद माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, किरन अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, विनीता महेश्वरी, रंजना अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-स्किल डेवलपमेंट के लिए जापान, रूस सहित आठ देशों से करार
