रुद्रपुर व किच्छा निकाय में रिक्त वार्डों में उपचुनाव 12 जून को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) युगल किशोर पंत ने नगर निकाय के वार्डों में उपचुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। रुद्रपुर नगर निगम के दो वार्ड व किच्छा नगर पालिका के एक वार्ड के लिये 12 जून को मतदान होगा। दोनों निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) युगल किशोर पंत ने नगर निकाय के वार्डों में उपचुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। रुद्रपुर नगर निगम के दो वार्ड व किच्छा नगर पालिका के एक वार्ड के लिये 12 जून को मतदान होगा। दोनों निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

रुद्रपुर के वार्ड संख्या-13 दूधिया नगर (अनारक्षित) एवं वार्ड संख्या 36 आदर्श कालोनी घास मंडी (अनुसूचित जाति) के रिक्त पद पर उप निर्वाचन होना है। दूधिया नगर पार्षद प्रकाश धामी की डेढ़ साल पहले हत्या कर दी गई थी। जबकि आदर्श कॉलोनी पार्षद विरेंद्र कुमार की बीमारी से मृत्यु हो गई थी।

जबकि किच्छा नगर पालिका के सौनेरा वार्ड से सभासद की कोरोना काल में ब्लैक फंगस से मौत हो गई थी। इन सीटों पर उपचुनाव के लिये 26 एवं 27 मई, 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा। 28 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। 29 मई को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा।

12 जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 14 जून को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन, जांच, वापसी, प्रतीक आवंटन का कार्य संबंधित उप जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में किया जायेगा।

संबंधित समाचार