IPL 2022, MI vs DC: मुंबई ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया मैदान पर बारिश भी खेल खेल रही है। अब आसमान खुल गया है बारिश रुक गई है। कवर्स को हटाया जा रहा है, मैच तय समय पर ही होगा। दिल्ली की टीम में स्टार …

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया मैदान पर बारिश भी खेल खेल रही है। अब आसमान खुल गया है बारिश रुक गई है। कवर्स को हटाया जा रहा है, मैच तय समय पर ही होगा।

दिल्ली की टीम में स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। उन्हें ललित यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की ओर से देवाल्ड ब्रेविस और शौकीन को मौका मिला है। दिल्ली के 13 मैचों में सात जीत के बाद 14 अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगली जीत उसे 16 अंकों पर पहुंचाएगी।

दोनों एकादश इस प्रकार हैं :

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफ़राज़ खान, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस : इशान किशन, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, डैनियल सैम्स, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौक़ीन, मयंक मार्कंडेय, रायली मेरेडिथ।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022, CSK vs RR: चेन्नई को पांच विकेट से हराकर राजस्थान ने किया प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई

संबंधित समाचार