हल्द्वानी: गूगल पर नंबर सर्च किया और लग गई 90 हजार की चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक बार फिर ठगी की वजह बन गया। जालसाजों ने एक युवक से 90 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हीरानगर कालाढूंगी रोड निवासी रितेश गोपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण गोपाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक बार फिर ठगी की वजह बन गया। जालसाजों ने एक युवक से 90 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

हीरानगर कालाढूंगी रोड निवासी रितेश गोपाल पुत्र लक्ष्मी नारायण गोपाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल कुछ दिनों से हैंग कर रहा था। मोबाइल की कंप्लेन करने के लिए रितेश ने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। मिले नंबर पर रितेश ने बात की। जिसके बाद फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी ने रितेश से उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत तमाम जरूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही पल बाद रितेश के खाते से 91110 रुपए साफ हो गए। पुलिस ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।

संबंधित समाचार