सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर घायल हुआ बाइक सवार, एनएच 24 के कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर के बरई जलालपुर कस्बे में ओवरब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कमलापुर के बेहड़ा गांव निवासी सुशांत दीक्षित पुत्र राम गोपाल दीक्षित सीतापुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट है। शनिवार की शाम वह ड्यूटी के लिए …

सीतापुर। सीतापुर के बरई जलालपुर कस्बे में ओवरब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कमलापुर के बेहड़ा गांव निवासी सुशांत दीक्षित पुत्र राम गोपाल दीक्षित सीतापुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट है।

शनिवार की शाम वह ड्यूटी के लिए जा रहा था। डिग्री कॉलेज के सामने हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस न पहुंचने पर एनएच 24 कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत…16 घायल

संबंधित समाचार