लखनऊ: नवजात की मूत्र नली खोलना भूल गये चिकित्सक, हालत बिगड़ने पर डफरिन अस्पताल पहुंचे परिजन
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल (डफरिन) की बड़ी लापरवाही सामने आई है।अस्पताल प्रशासन ने एक नवजात की बिना जांच किए स्वस्थ बताकर उसे परिजन को सौंपा, जबकि नवजात की मूत्र नली का द्वार नहीं खुला था। परिजन नवजात को स्वस्थ समझकर घर ले गए थे। शनिवार को दो दिन बाद नवजात की हालत बिगड़ी पर उसको …
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल (डफरिन) की बड़ी लापरवाही सामने आई है।अस्पताल प्रशासन ने एक नवजात की बिना जांच किए स्वस्थ बताकर उसे परिजन को सौंपा, जबकि नवजात की मूत्र नली का द्वार नहीं खुला था। परिजन नवजात को स्वस्थ समझकर घर ले गए थे।
शनिवार को दो दिन बाद नवजात की हालत बिगड़ी पर उसको फिर से आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को इस बात की जानकारी मिली कि बच्चे की मूत्र नली को नहीं खोला गया है। परिवार जानकीपुरम का रहने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर चुप्पी साध ली है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सरकारी अस्पतालों की आयुष विंग में दवा की भारी कमी, मरीज परेशान
