IPL 2022 : रिंकू सिंह के फैन हुए आमिर खान, उनके शानदार प्रदर्शन पर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को महज सात मुकाबलों में भाग लेने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिंकू ने 15 गेंदों पर 40 रन जड़ दिए थे। हालांकि केकआर यह मुकाबला जीत नहीं सकी थी पर …

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को महज सात मुकाबलों में भाग लेने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिंकू ने 15 गेंदों पर 40 रन जड़ दिए थे। हालांकि केकआर यह मुकाबला जीत नहीं सकी थी पर रिंकू का नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया। बॉलीबुड अभिनेता आमिर खान भी रिंकू सिंह के फैन‌‌ बन गए हैं।

आमिर ने कहा, ‘रिंकू ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने दम पर लगभग मैच जिता दिया था। ये तो दुर्भाग्य था कि फील्डर ने शानदार कैच लपक लिया, नहीं तो रिंकू ने टीम की नैया पार करा दी थी। कोई बात नहीं हार-जीत होती रहती है। रिंकू सिंह ने भी इन तारीफ भरे शब्दों के लिए आमिर खान को धन्यवाद दिया है। रिंकू ने कहा, ‘थैक्यू. आपको मेरी बैटिंग के बारे में ऐसा लगा, यह सुनकर दिल खुश हो गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह ने अब तक 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 2307 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका एवरेज 64.08 एवं सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 163 रन रहा है। रिंकू ने अब तक 41 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 50.50 की 1414 रन बनाए। लिस्ट-ए क्रिकेट में रिंकू सिंह के नाम पर 1 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। रिंकू ने 62 टी20 मैचों में 5 अर्धशतकों की बदौलत 1016 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : बिना मैच खेले प्लेऑफ में पहुंची RCB, विराट कोहली बोले- धन्यवाद मुंबई, हम इसे याद रखेंगे

संबंधित समाचार