मिनी ट्रक में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, 20 मवेशियों की मौत
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र में एक मिनी ट्रक में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से लगभग 20 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि 25 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खाचरोद से 15 किलोमीटर दूर नागदा-जावरा रोड पर स्थित फर्नाजी गांव के पास कल …
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र में एक मिनी ट्रक में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से लगभग 20 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि 25 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खाचरोद से 15 किलोमीटर दूर नागदा-जावरा रोड पर स्थित फर्नाजी गांव के पास कल देर रात लगभग 4 दर्जन मवेशियों को तस्करी कर ले जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
आग देख कर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह मवेशियाें को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान लगभग 20 गौवंश आग में जल गए, जबकि घायल 25 गौवंश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। खाचरोद के पशु चिकित्सालय के अधिकारी घायल मवेशियों का उपचार कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस आशंका व्यक्त की है कि इन मवेशियों को आरोपी ट्रक में भरकर अवैध रूप से अन्य जिलों के लिए ले जा रहे थे। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उसकी एवं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
इसे भी पढ़ें- बिहार के भागलपुर में दो भाइयों सहित तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत
