अयोध्या: आरोग्य मेले में 1703 ने कराया इलाज, सबसे ज्यादा मिले पेट के मरीज
अयोध्या। जनपद के सभी पीएचसी पर रविवार को मुख्य्मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 1703 मरीजों का इलाज किया गया। सबसे अधिक मरीज पेट की बीमारी के थे। चर्म रोग के 207 मरीजों ने भी अपना इलाज कराया। टीबी के 3 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। आरोग्य मेले के सफल संचालन …
अयोध्या। जनपद के सभी पीएचसी पर रविवार को मुख्य्मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 1703 मरीजों का इलाज किया गया। सबसे अधिक मरीज पेट की बीमारी के थे। चर्म रोग के 207 मरीजों ने भी अपना इलाज कराया। टीबी के 3 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं।
आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने पीएचसी मऊ शिवाला और कोटसराय का भ्रमण किया। साथ ही विभागीय अधिकारिओं द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। जनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का इलाज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई।
मेले में कुल चिकित्सक 94, पैरामेडिकल 332, पुरुष मरीज 711, महिला मरीज 698, बच्चे 294, आयुष्मान कार्ड बने 18, हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीज 711, 291 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई, आंख के मरीज 8, लिवर के मरीज 33, बुखार के मरीज 55, सांस के मरीज 49, पेट के मरीज 208, शुगर के मरीज 133, चर्म रोग के मरीज 207, टीबी के सस्पेक्टेड मरीज 3, एनीमिया के 23, उच्च रक्तचाप के 38, प्रसव पूर्व जांच 67, कुपोषित चिह्नित व इलाज 10, रेफर 18, मलेरिया जांच 33 पॉजिटिव कोई नहीं।
पढ़ें-अयोध्या: पुलिस लाइन सभागार में आयोजन हुई साइबर कार्यशाला, हेल्प डेस्क की जानकारी दी
