बहराइच: गरीबों के लिए आवाज बनें पदाधिकारी और सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मिहिपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही गरीबों की मदद के लिए आगे आने की बात कही। मोतीपुर तहसील के मिहिपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय …

बहराइच। मिहिपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही गरीबों की मदद के लिए आगे आने की बात कही।

मोतीपुर तहसील के मिहिपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अजीत राय रहे। ब्लॉक अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना हिंदुत्व को बढ़ावा देने के साथ गरीबों की आवाज बनने के लिए किया गया था। ऐसे में सभी लोग गरीबों की मदद करें।

महामंत्री ऋषिकांत श्रीवास्तव ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश करें। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रमेश गौतम, पवन ब्लॉक उपाध्यक्ष, सत्यम राय ,विजय पोरवाल, लायक राम निषाद, अनिल सोनी, नीतू देवी ,गुड्डी देवी तथा दुर्गा वाहिनी ओजस्विनी जिला अध्यक्ष बहन नीलम यादव ,सोनू बाल्मीकि मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: आरोग्य मेले में 1703 ने कराया इलाज, सबसे ज्यादा मिले पेट के मरीज

संबंधित समाचार