गंगा में स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत, एक अन्य लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत गंगा नदी के राजापुल घाट के समीप रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन युवकों की डूब कर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक लापता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के समादेष्टा …

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत गंगा नदी के राजापुल घाट के समीप रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन युवकों की डूब कर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक लापता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के समादेष्टा मोहम्मद फरोगुद्दीन ने बताया कि मरने वालों की पहचान मोनू कुमार सिंह (21), विश्वजीत कुमार (22) और विकास कुमार उर्फ पवन (25)के रूप में की गई है । उन्होंने बताया कि एक अन्य लापता युवक की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी युवक पटना पुलिस लाईन इलाके के रहने वाले थे ।

इसे भी पढ़ें- पंंजाब: बोरवेल में गिरे 6 साल के ऋतिक की नहीं बचाई जा सकी जान, अस्पताल में हुई मौत

संबंधित समाचार