बहराइच: दबंगों ने बजरंग दल के अध्यक्ष को पीटा, रेफर
मोतीपुर/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी बजरंग दल के ग्राम सभा अध्यक्ष को रविवार शाम को दबंगों ने पीट दिया। गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी लयकराम (28) पुत्र शोले बजरंग दल के ग्राम सभा अध्यक्ष हैं। रविवार शाम को …
मोतीपुर/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी बजरंग दल के ग्राम सभा अध्यक्ष को रविवार शाम को दबंगों ने पीट दिया। गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी लयकराम (28) पुत्र शोले बजरंग दल के ग्राम सभा अध्यक्ष हैं। रविवार शाम को वह घर के सामने काम कर रहे थे।
तभी दो से तीन की संख्या में पहुंचे दबंगों ने अध्यक्ष पर रंजिश में हमला कर दिया। लाठी से पिटाई के चलते लायक राम को काफी चोट आई। ग्रामीणों के दौड़ने पर दबंग फरार हो गए।।घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। घायल के भाई ने थाने में घटना की सूचना दी है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : भाजपा नेता को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
