बरेली: जब मिली लताड़ तो आरोग्य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सरकारी अफसर शासनादेश के आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते, ऐसा ही एक मामला बीते रविवार एडी हेल्थ के औचक निरीक्षण में सामने आया। दरअसल रविवार को अवकाश के दिन देहात क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और परामर्श मिल सके, इसके लिए शासन ने प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री …

अमृत विचार, बरेली। सरकारी अफसर शासनादेश के आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते, ऐसा ही एक मामला बीते रविवार एडी हेल्थ के औचक निरीक्षण में सामने आया। दरअसल रविवार को अवकाश के दिन देहात क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और परामर्श मिल सके, इसके लिए शासन ने प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

किस प्रकार लोगों को मेला का लाभ मिल रहा है इसकी सत्यता जानने के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यानि एडी हेल्थ डा. दीपक ओहरी ने भमौरा के चार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था, जिसमें घोर लापरवाही पाईं गई थी। दो सेंटरों पर डाक्टर नदारद मिले तो दो केंद्रों पर मेला आयोजन के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी। इस पर एडी ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा था। दोबारा इस प्रकार अनियमितता उजागर न हो इसलिए सीएमओ और एसीएमओ की टीम ने सुबह से ही क्यारा, फरीदपुर और भमौरा के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हो रहे आरोग्य मेला जायजा लिया जहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

3140 मरीजों को मिला इलाज
एसीएमओ प्रशासन डा. हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे अधिक लोग त्वचा संबंधी रोगों से ग्रस्त मिले थे, वहीं बुखार के मरीजों की संख्या भी अधिक रही।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा खान ने सपा नेता आजम खान से की मुलाकात, दोनों के बीच देश के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म