बरेली: माध्यमिक स्कूलों में होगा सड़क सुरक्षा क्लब का गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सड़क सुरक्ष क्लब बनाए जाएंगे। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों को सिखाना है ताकि वह उनके भविष्य में काम आएं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को आदेश प्राप्त हो चुका है। जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन …

अमृत विचार, बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सड़क सुरक्ष क्लब बनाए जाएंगे। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों को सिखाना है ताकि वह उनके भविष्य में काम आएं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को आदेश प्राप्त हो चुका है। जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का संस्कार दिया जाए।

साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अनफिट या बिना परमिट के स्कूली वाहनों का संचालन न होने पाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिले में कुल 414 विद्यालय हैं। इनमें 54 राजकीय विद्यालय बाकी सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लबों का गठन किया जाएगा। क्लब के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम कराए जाएंगे।

डा. मुकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक-
विभाग द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जल्द ही सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला राजमिस्त्री का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार