लखनऊ पुलिस ने चार बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद की 11 बाइकें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 बाइकें बरामद की हैं। चिनहट पुलिस ने भी एक को गिरफ्तार कर 5 बाइकें और आलमबाग पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 चोरी की बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह बताया कि कल्ली पश्चिम …

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 बाइकें बरामद की हैं। चिनहट पुलिस ने भी एक को गिरफ्तार कर 5 बाइकें और आलमबाग पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 चोरी की बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह बताया कि कल्ली पश्चिम स्थित नहर के पास पुलिस टीम ने तेलीबाग निवासी लल्ला पाल व रायबरेली के रोहिनीपुर निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई है। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि सपना सिटी कालोनी के पास से चिनहट के शाहपुर निवासी सोनू कनौजिया को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी व तीन बाइक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर आलमबाग धनंजय सिंह ने बताया की गढ़ी कनौरा आरतीनगर निवासी गौरी शंकर अवस्थी को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ पुलिस का खुलासा: राजकरन की हत्या के लिए कई दिन से रेकी कर रहे थे आरोपी

संबंधित समाचार