कन्नौज: मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी ने खुद किया सरेंडर
कन्नौज। सौरिख क्षेत्र के नगला दरियाय गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता से मिलाई करने की जिद करने पर मामा ने भांजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और कुल्हाड़ी लेकर सुबह थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम …
कन्नौज। सौरिख क्षेत्र के नगला दरियाय गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पिता से मिलाई करने की जिद करने पर मामा ने भांजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और कुल्हाड़ी लेकर सुबह थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही गांव पहुंचे एसपी ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के नगला दरियाय गांव निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र भीकम सिंह जाटव का पिता अपनी पत्नी शकुंतला की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। तबीयत खराब होने से उसका कानपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुनील को सोमवार को पिता से मिलने जाना था।
इसी बात को लेकर मामा सूरजपाल पुत्र गोवर्धन लाल ने रविवार रात कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर भांजे की हत्या कर दी और सुबह करीब 6 बजे कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचकर अपने जुर्म का इकबाल भी कर दिया।
नजारा देख ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए और घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक समेत उच्च अधिकारियों की दी। पुलिस ने मामा को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही गांव पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी डॉ अशोक कुमार, सीओ शिव कुमार थापा ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली है।
