PGA Championship : जस्टिन थॉमस ने जीता दूसरा पीजीए खिताब, देखिए तस्वीरें
टुल्सा (अमेरिका)। अमेरिका के जस्टिन थॉमस ने सात शॉट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए रविवार को यहां पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता। थॉमस ने अंतिम दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ वापसी की। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 275 रहा। जस्टिन थॉमस ने अपने हमवतन विल जेलाटोरिस को …
टुल्सा (अमेरिका)। अमेरिका के जस्टिन थॉमस ने सात शॉट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए रविवार को यहां पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता।

थॉमस ने अंतिम दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ वापसी की। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 275 रहा।

जस्टिन थॉमस ने अपने हमवतन विल जेलाटोरिस को तीन होल के प्ले आफ में पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। थॉमस का यह दूसरा पीजीए खिताब है।

चिली के 27 साल के मिटो परेरा के लिए अंतिम कुछ लम्हें दिल तोड़ने वाले रहे।

वह पूरे दिन के खेल के दौरान कभी नहीं पिछड़े और ऐसा लग रहा था कि वह भी प्ले आफ खेलेंगे लेकिन अंतिम 18वें होल में डबल बोगी के कारण वह एक शॉट से पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।
A photo finish. JT came out on top after an exciting final round.#PGAChamp pic.twitter.com/1pmDVbJbQ4
— PGA Championship (@PGAChampionship) May 23, 2022

अमेरिका के ही कैमरन यंग भी चार अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।


ये भी पढ़ें : केन विलियमसन दूसरी बार बने पिता, शेयर की बेटे की तस्वीर, IPL बीच में छोड़ लौटे थे घर
