संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी : दुनिया के पास सिर्फ 70 दिन का बचा गेहूं, मोदी से गुहार लगाएंगे जो बाइडेन!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले से खाद्यान्न सप्‍लाई को लेकर पैदा हुए गंभीर महासंकट पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 10 हफ्ते यानि 70 दिन का ही गेहूं बचा है। यह 2008 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि …

वॉशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले से खाद्यान्न सप्‍लाई को लेकर पैदा हुए गंभीर महासंकट पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 10 हफ्ते यानि 70 दिन का ही गेहूं बचा है। यह 2008 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दुनिया में ऐसा खाद्य संकट ‘एक बार पीढ़ी में’ होता है। इस बीच अब दुनिया की निगाहें जापान में होने जा रही क्वाड देशों की बैठक पर टिकी हैं जहां गेहूं संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है।

दुनिया में केवल 10 हफ्ते का गेहूं आपूर्ति स्टॉक बचा है
भारत से गेहूं के निर्यात पर रोक से अमेरिका समेत यूरोपीय देश तनाव में आ गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों के तनाव की एक वजह यह भी है की गो इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में केवल 10 हफ्ते का गेहूं आपूर्ति स्टॉक बचा है। दरअसल, रूस और यूक्रेन दुनिया के एक चौथाई गेहूं की आपूर्ति करते हैं, और पश्चिमी देशों को डर है कि पुतिन गेहूं को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस साल रूस की गेहूं की फसल बहुत अच्छी रही है और पुतिन इसे नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, खराब मौसम के कारण यूरोप और अमेरिका में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

मोदी से गुहार लगाएंगे बाइडेन
हालांकि भारत ने घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत दुनिया में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन क्‍वॉड की जापान में हो रही बैठक में गेहूं के निर्यात के मुद्दे को पीएम मोदी से उठा सकते हैं। अमेरिका ने कहा है कि क्‍वॉड बैठक में गेहूं संकट पर चर्चा होगी। बाइडेन पीएम मोदी से गेहूं के निर्यात पर बैन हटाने के लिए गुहार लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : जापान पहुंचे पीएम मोदी, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय, क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

संबंधित समाचार