बलिया: प्राकृतिक सौंदर्य का इंतजाम, 17 ब्लॉकों में बनेंगे अमृत सरोवर
बलिया। जल संरक्षण की दिशा में शासन की ओर से नई पहल शुरू की गई है। तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत जनपद में 75 तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ेगा। …
बलिया। जल संरक्षण की दिशा में शासन की ओर से नई पहल शुरू की गई है। तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत जनपद में 75 तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ेगा।
जिले के 17 ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों के लिए इस योजना को तैयार किया गया है। करीब 13 जगहों पर बनाए गए प्रस्ताव को जिला प्रशासन की मंजूरी मिल चुकी है और वहां पर काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
सूत्रों की मानें तो तैयार होने वाले अमृत सरोवर के पास सामुदायिक भवन, शौचालय और स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। इस योजना के तहत एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का ही चयन किया जाएगा। इसका कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना (मनरेगा) के तहत कराया जाएगा।
अमृत सरोवर में गंदा पानी न जाए इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिले में छोटे-बड़े कुल लगभग 5,800 तालाब हैं। इनमें 700 से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है।
