पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास रविवार रात एसएसबी जवानों की कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर शवों का बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पिथोरागढ़ जिले के डीडीहाट थल मार्ग में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास रविवार रात एसएसबी जवानों की कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर शवों का बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पिथोरागढ़ जिले के डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी क्षेत्र में कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौके पर मौत हो गई।

संबंधित समाचार