‘समरस हिंदू पुनः’ गौरवशाली इतिहास को करेगा स्थापित : राज किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में प्रावधान सुहेलदेव नगर चितौरा में महाराजा सुहेलदेव का विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राज किशोर उपस्थित रहे तथा विशिष्ट संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी …

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में प्रावधान सुहेलदेव नगर चितौरा में महाराजा सुहेलदेव का विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राज किशोर उपस्थित रहे तथा विशिष्ट संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज किशोर ने कहा कि हिन्दू समाज अपने पूर्वजों का इतिहास पुनः ढूंढेगा और अपने गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि जब जब समरस हिन्दू समाज एकत्रित हुआ है, तब कोई भी विधर्मी उसके आगे नही टिक पाया है। महराज सुहेलदेव का संघर्ष और बहराइच का युद्ध इसका उदाहरण है।कार्यक्रम में स्वामी विष्णुदेवाचार्य, पूर्व चेयरमैन कन्हैया लाल रूपानी, समिति के उपाध्यक्ष कृष्णमोहन गोयल,विनय शर्मा ,रजनीश मिश्रा , कन्हैया कुमार व्यास बुधराम, नीलम व्यास अंबिका जी व्यास सुरभि व्यास ,रूबी व्यास, रोहित कुमार व्यास, विश्राम व्यास, संभाग प्रमुख बनवारी लाल ब्यास अयोध्या प्रसाद अवस्थी, बैजनाथ सिंह, विजय कुमार शर्मा, शिवराम यज्ञसैनी, स्वामी विष्णुदेवाचार्य आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें-युवा नशे से दूर रहकर समाज को बढ़ाएं आगे: डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र

संबंधित समाचार