हल्द्वानी: मुफ्त राशन का वादा करने वाली सरकार बंद कर रही राशन: कैलाश पांडे
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाकपा (माले) नैनीताल जिला कमेटी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सबको मुफ्त राशन का वादा करके वोट लेने के बाद भाजपा अब राशनकार्डों को निरस्त करवा रही है। यह नागरिकों के साथ खुला धोखा है। ‘माले’ के नैनीताल जिला सचिव कामरेड डॉ. कैलाश पांडे ने जारी एक बयान में कहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाकपा (माले) नैनीताल जिला कमेटी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सबको मुफ्त राशन का वादा करके वोट लेने के बाद भाजपा अब राशनकार्डों को निरस्त करवा रही है। यह नागरिकों के साथ खुला धोखा है।

‘माले’ के नैनीताल जिला सचिव कामरेड डॉ. कैलाश पांडे ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में गरीब जनता से फ्री राशन के बदले वोट लेने का अघोषित दांव चला और अब चुनाव बाद अपात्र बताकर राशनकार्ड निरस्त करवा रहे हैं। यही नहीं राशनकार्ड निरस्त न करवाने पर जुर्माना भी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। भाजपा द्वारा बहाना बनाया जा रहा है कि कोरोना काल में ज्यादा राशनकार्ड बन गए। सवाल है कि राशन कार्ड बनाये किसने और वे चुनाव बाद अवैध कैसे हो गए।
