गरमपानी: शराब पीकर हुड़दंग मचाना कार सवार युवकों को पड़ा भारी, गिरफ्तार, कार सीज
गरमपानी, अमृत विचार। शराब पीकर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज कर दिया। इसके अलावा होटल व ढाबों में शराब पीने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। खैरना चौकी प्रभारी दिलिप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गरमपानी-खैरना क्षेत्र में …
गरमपानी, अमृत विचार। शराब पीकर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज कर दिया। इसके अलावा होटल व ढाबों में शराब पीने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।
खैरना चौकी प्रभारी दिलिप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गरमपानी-खैरना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए होटल व ढाबों में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान हाईवे पर निगलाट के पास कार सवार दो लोगों के नशे में धुत होकर हुड़दंग करने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची।
वहां कार (यूके 02 एए 4344) में सवार वाहन चालक मंडलसेरा (बागेश्वर) निवासी नवीन खोलिया व उसके साथी नवल जोशी नशे में धुत मिले। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया जबकि उसके साथी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इधर, पुलिस ने गरमपानी-खैरना बाजार क्षेत्र में मकान स्वामियों से किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराने का आह्वान किया। चेतावनी भी दी कि यदि लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
