रुद्रपुर: क्यों शुरू नहीं हो रहा है अस्पताल, मुझे दें विस्तृत रिपोर्ट- भट्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में सौ करोड़ की लागत से बने ईएसआई अस्पताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। अमृत विचार में खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। सोमवार के अंक में अमृत विचार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में सौ करोड़ की लागत से बने ईएसआई अस्पताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। अमृत विचार में खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है।

सोमवार के अंक में अमृत विचार ने ईएसआई अस्पताल के शुरू न होने से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। दो-दो बार उद्घाटन होने के बाद भी सौ करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल का जनता को लाभ न मिलने पर अधिकारियों की काहिली पर ध्यान दिलाया गया था।

इस खबर का संज्ञान लेते हुये केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को पत्र जारी कर इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। भट्ट ने कहा कि श्रमिकों की हर समस्या को लेकर सरकार संवेदनशील है। 2019 में उद्घाटन होने के बाद भी इस अस्पताल का शुरू न होना निराशाजनक है।

यदि कोई कमी है तो उन्हें दूर करने के लिये प्रयास किये जाने चाहिये। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से कहा गया है कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाये कि अस्पताल में मरीजों को क्यों सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। किन चीजों की कमी है, और इसके लिये कहां तक प्रयास किये गये हैं। इसका पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जाये। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद वह श्रम मंत्री से स्वयं वार्ता करेंगे।

संबंधित समाचार