हरदोई: बाइक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मायके से वापस लौट रही महिला और उसकी बेटी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू …

हरदोई। मायके से वापस लौट रही महिला और उसकी बेटी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया है कि पिहानी थाने के सिरकिटिया गांव निवासी देशराज की ससुराल बरगावां में है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता और डेढ़ वर्षीय बेटी रजनी दोनों बरगावां आई हुई थी। सोमवार को सुनीता रजनी के साथ घर वापस लौट रही थी। जब इस सिरकिटिया गांव के पास मैजिक से नीचे उतरी, इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में रजनी ने वहीं मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि वहां दौड़ कर पहुंचे राहगीरों ने सुनीता को आनन-फानन में इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज भेजा। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से देशराज के। साथ ही उसकी बड़ी बेटियों शशि व निशा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में गिरी बोलेरो, छह घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार