हरदोई: बहनोई के साथ शारदा नहर में नहाने गया युवक डूबा, नहीं लगा सुराग
हरदोई। अपने बहनोई और कुछ साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया युवक उसी में डूब गया। सोमवार से दिन-भर उसकी तलाश होती रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। गांव वालों के साथ पुलिस भी जुटी हुई है। नायब तहसीलदार और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। बताते …
हरदोई। अपने बहनोई और कुछ साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया युवक उसी में डूब गया। सोमवार से दिन-भर उसकी तलाश होती रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। गांव वालों के साथ पुलिस भी जुटी हुई है। नायब तहसीलदार और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे।
बताते है कि टड़ियावां थाने के कस्बा निवासी रामसागर का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक वर्मा सोमवार को अपने बहनोई और कुछ साथियों के साथ सैर-सपाटा करता हुआ शारदा नहर पुल पर पहुंच गया। बताते है कि अभिषेक वहां नहर में नहाने लगा, तभी अचानक वह तेज पानी की धार के साथ बह गया। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों गांव वाले दौड़ आए। सभी अभिषेक की तलाश में जुट गए।
वहीं वहां पहुंची पुलिस भी गांव वालों के साथ नहर में डूबे युवक की खोज करने में जुटी हुई है। बताते है कि अभिषेक अपने तीन भाइयों में छोटा है,उसका बड़ा भाई पुलिस में है, जबकि उससे छोटा पिता के साथ उनके कारोबार में हाथ बंटाता है। अभिषेक पढ़ाई छोड़ चुका था। उधर नायब तहसीलदार और कानूनगो भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक अभिषेक का कोई सुराग नहीं लग सका था।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: शारदा नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद ग्रामीणों के प्रयास से मिला शव
