अयोध्या: वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा, कारतूस और स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो देसी तमंचा, कारतूस व स्मैक भी बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद दोनों हो आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में उनि अभिषेक सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में …
अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो देसी तमंचा, कारतूस व स्मैक भी बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद दोनों हो आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में उनि अभिषेक सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग लगा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। देर शाम तकरीबन 8 बजे पिठला बॉर्डर के पास दो व्यक्ति पैदल जाते दिखाई पड़े। पुलिस को देख दोनों सकपका गए। दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से दो देसी तमंचे, कारतूस व अलग-अलग पैकेटों में 94 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान श्यामू सरोज (30) आर्य समाज मोहल्ला कटरा राजा हिम्मत सिंह थाना अमेठी व मुकीम (40) कोटवा थाना- मुसाफिर खाना जनपद अमेठी के रूप में हुई। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें-अयोध्या: दंगा भड़काने की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
