हरदोई: एक हफ्ते के बाद कुएं में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से टहलने निकला युवक लापता हो गया। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को 7 वें दिन उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला। शव को देख माना जा रहा है कि वह कई दिन पुराना है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताते है कि बेहटा …

हरदोई। घर से टहलने निकला युवक लापता हो गया। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को 7 वें दिन उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला। शव को देख माना जा रहा है कि वह कई दिन पुराना है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के सकाहा गांव निवासी 35 वर्षीय अजयपाल पुत्र डम्मर खेती-किसानी करता था। उसके परिवार में पत्नी कालिंद्री और उसके तीन बच्चे हैं। घरवालों ने बताया है कि अजयपाल पिछले बुधवार को टहलने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

नाते-रिश्तेदारों में उसकी तलाश की जाने लगी। मंगलवार की सुबह कुछ बच्चे कुएं के आस-पास खेल-कूद रहे थे। इसी बीच किसी बच्चे ने कुएं में झांका, वहां शव देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया। जिसकी शिनाख्त अजयपाल के रूप में की गई। इस बारे में गांव वालों का कहना है कि रास्ता चलते हुए वह लड़खड़ा कर कुएं में गिर गया होगा।

वहीं कुछ का मानना है उसे धक्का मार कर गिराया गया। इन्ही अटकलों के बीच पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। सारे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- बरेली: हॉस्पिटल में संदिग्ध अवस्था में मिला ओटी टेक्निशियन का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार