बाराबंकी: मौरंग से भरा ट्रक पलटा, मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक मौरंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिसमें बैठा मजदूर घायल हो गया। जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत अटवा के निकट नहर है जिसकी रेलिंग काफी दिनों से टूटी पड़ी है। टूटी रेलिंग के कारण पहले भी कई …

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक मौरंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिसमें बैठा मजदूर घायल हो गया। जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम पंचायत अटवा के निकट नहर है जिसकी रेलिंग काफी दिनों से टूटी पड़ी है। टूटी रेलिंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मंगलवार को करंद निवासी ट्रक ड्राइवर राजा बाराबंकी से माैरंग लेकर सदरूद्​दीनपुर जा रहा था।

नहर की पुलिया पर निकालते समय ट्रक अनियंत्रित हुई और आगे भी रोड पर गहरा गड्ढा होने के कारण ट्रक पलट गया। जिसमें चंदवारा निवासी राजू जो मौरंग उतारने का कार्य करता था गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें-हरदोई: 24 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार