हल्द्वानी: रोडवेज के 325 कर्मचारियों के बनेंगे गोल्डन कार्ड, मिलेंगी ये सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हल्द्वानी व काठगोदाम डिपों के 325 कर्मचारियों का गोल्डन यानी आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार सभी नियमित कर्मचारियों व …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हल्द्वानी व काठगोदाम डिपों के 325 कर्मचारियों का गोल्डन यानी आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार सभी नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों व उनके आश्रितों को यह सुविधा दी जानी है। इसके लिए सहायक महाप्रबंधक ने सभी डिपो को कर्मचारियों की सूची जारी कर स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराने को कहा है। इससे भविष्य में कर्मचारियों को उपचार के लिए अधिक धन व्यय नहीं करना पड़ेगा।

इस कार्ड के बनने से कर्मचारी को इलाज की लागत, कमरे का शुल्क, डॉक्टर की फीस, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, सर्जन शुल्क आदि सहित करीब 1,393 सुविधायें मुक्ति मिलेगी। लाभार्थियों का कैशलेस अस्पताल में इलाज होगा।

संबंधित समाचार