नैनीताल: अराजक तत्वों ने पार्किंग में खड़ी छह कारों के शीशे तोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा खोली गई नई कार पार्किंग में खड़ी करीब आधा दर्जन कारों का अराजक तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि तल्लीताल स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा खोली गई नई कार पार्किंग में खड़ी करीब आधा दर्जन कारों का अराजक तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि तल्लीताल स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा कई महीनों से पार्किंग बनाने की कवायद की जा रही थी, जिस पर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने लंबा आंदोलन भी किया था।

सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से यहां स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग शुरू कर दी गई थी। जिस पर यहां 20 से ज्यादा वाहन पार्किंग में खड़े किए गए थे। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा यहां खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। मंगलवार सुबह जब स्कूल खुलने के बाद वाहन स्वामियों को इसका पता लगा तो वहां वाहन स्वामी गाड़ी के टूटे शीशे देखकर दंग रह गए और उनमें आक्रोश फैल गया। छह वाहन स्वामियों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर अराजक के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम प्रतीक जैन और तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। साथ ही जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हरिनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद, गंगा कॉटेज तल्लीताल निवासी रोहित भट्ट व सुरेश चौधरी, तल्लीताल निवासी संतोष कुमार, मोटर गैराज निवासी मंजू देवी और हरिनगर निवासी ऋषि पंत के वाहन क्षतिग्रस्त किए गए हैं। सभी वाहन स्वामियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार