अयोध्या: दिनदहाड़े असलहे के बल पर हुई लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सरायराशी के पास दो लाख लूट का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने असहले के बल पर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी काशीराम बेटा बाबूराम निवासी ग्राम राजेपुर थाना …

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सरायराशी के पास दो लाख लूट का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने असहले के बल पर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

भुक्तभोगी काशीराम बेटा बाबूराम निवासी ग्राम राजेपुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा पूरा बाजार में अपनी पत्नी रेखा के साथ रुपए निकालने गए थे, जहां से 1.70 लाख निकाला। पहले से ही मेरे पास 30 हजार रुपये थे। दो लाख को मुझे अपने किसान क्रेडिट खाते में दर्शन नगर यूनियन बैंक मैं जमा करना था। मैंने अपनी पत्नी को बाइक से घर छोड़ दिया।

मैं रुपया जमा करने दर्शन नगर जा रहा था कि सरायराशी के पास बाइक सवार तीन युवक आए और बाइक में टक्कर मार दी। गिरते ही आरोपियों ने मेरे बाइक की चाबी छीन कर डिग्गी से रुपए निकाल लिए। काशीराम ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो छीनाझपटी में उनका कपड़ा फट गया। इस दौरान एक आरोपी ने असलहा निकाल काशीराम के कनपटी पर लगा दिया और कहा ज्यादा शोर मचाया तो भेजा उड़ा दूंगा। इसके बाद लुटेरे पैसा लेकर पूरा बाजार की तरफ भाग निकले।

चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने पीड़ित को सीएचसी ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडे सहित तमाम बड़े अधिकारी बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। लुटेरों से छीना झपटी में काशीराम के कपड़े फट गए थे और उन्हें मामूली चोट भी आई थी।

पढ़ें-हरदोई: असलहा दिखाकर सर्राफा व्यापारी से मांगी रंगदारी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

संबंधित समाचार