रुद्रपुर: पतंजलि योग ग्राम के नाम पर महिला से 48 हजार की ठगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। पतंजलि योग ग्राम के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला को ठगने का मामला सामने आया है। महिला के साथ धोखाधड़ी कर 48 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिये। महिला ने पुलिस में साइबर सेल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पतंजलि योग ग्राम के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला को ठगने का मामला सामने आया है। महिला के साथ धोखाधड़ी कर 48 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिये। महिला ने पुलिस में साइबर सेल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन, रुद्रपुर निवासी मनमीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल 2022 को उन्होंने ऑनलाइन सर्च कर पतंजलि योग ग्राम के लिए आवेदन किया था। जिसकी एक साइट पर दिये गये मोबाइल नंबर पर महिला ने संपर्क किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को योग ग्राम का प्रतिनिधि बताया और उस व्यक्ति के बताये अनुसार महिला ने 24 अप्रैल को 35 हजार रुपये और 25 अप्रैल को 13 हजार रुपये उस व्यक्ति द्वारा बताये गये खाते में ऑनलाइन जमा कर दिये। जिसका उन्हें ऑनलाइन बिल भी भेजा गया। इसके बाद जब उन्होंने हरिद्वार जाकर योग ग्राम के कार्यालय में बात की, तो पता चला कि योग ग्राम को कोई भुगतान नहीं हुआ है और न ही उनके द्वारा कोई बिल भेजा गया है। जिसके बाद उन्हे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
महिला ने साइबर सेल को तहरीर देते अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 48 हजार रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। महिला की तहरीर को साइबर सेल ने रुद्रपुर कोतवाली को कार्रवाई के लिए भेज दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
