सीतापुर: 20 हजार दिये पर नहीं मिला आवास, ग्रामीण ने पंचायत सचिव पर लगाया आरोप
सकरन/सीतापुर। जिले के विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत सैदापुर गांव निवासी रामपाल पुत्र जराखन ने विभागीय अधिकारियों को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता ने आवास के नाम पर उससे 20 हजार रूपये यह कहकर लिये थे कि चुनाव के बाद उन्हें आवास मिल जायेगा। …
सकरन/सीतापुर। जिले के विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत सैदापुर गांव निवासी रामपाल पुत्र जराखन ने विभागीय अधिकारियों को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता ने आवास के नाम पर उससे 20 हजार रूपये यह कहकर लिये थे कि चुनाव के बाद उन्हें आवास मिल जायेगा।
आरोप है कि रामपाल ने यह पैसा बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता के कहने पर उनके ड्राइवर उत्तम के खाते में ट्रांसफर किये थे। रामपाल का कहना है कि एक साल से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी न तो आवास मिला और न ही पैसा वापस दिया गया।
रामपाल ने इस सम्बन्ध में डीएम, एसडीएम व बीडीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। मामले को लेकर जब पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता से बात करने की कोशिश की गयी, तो उनका फोन नही उठा। जब खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा से बात की गयी तो उन्होने बताया कि मामला जानकारी में आया है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पात्र होने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला आवास, पूर्व प्रधान और सचिव पर लगाया गंभीर आरोप
