बहराइच: जंगल में मृत मिला बाघ, डीएफओ ने घटनास्थल का लिया जायजा, कल होगा पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट में मंगलवार को एक बाघ का शव पड़ा मिला। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ ने बाघ के शव रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखवाया। डीएफओ के मुताबिक शिकार के चलते सेही जानवर से संघर्ष हुआ। कई जगह कांटे लगे हुए हैं। जिससे संघर्ष …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट में मंगलवार को एक बाघ का शव पड़ा मिला। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी डीएफओ को दी। डीएफओ ने बाघ के शव रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखवाया। डीएफओ के मुताबिक शिकार के चलते सेही जानवर से संघर्ष हुआ। कई जगह कांटे लगे हुए हैं। जिससे संघर्ष में मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट में मंगलवार को वन कर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक बाघ का शव पड़ा मिला। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने घटना की जानकारी डीएफओ आकाशदीप वधावन को दी। डीएफओ टीम के साथ जंगल पहुंचे।

उन्होंने मौके का मुआयना किया। डीएफओ ने बताया कि शाम 4.30 बजे के आसपास बाघ का शव मिला। जहां पर शव मिला है। वहां पर सेही (कटीला जीव) के कांटे मिले हैं। साथ ही बाघ के गले और सीने में कई जगह कांटे लगे मिले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बाघ द्वारा सेही जानवर के शिकार का प्रयास किया गया।

उसी संघर्ष में कांटे लगने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक बाघ नर है। उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि रेंज कार्यालय पर शव सुरक्षित रख दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

फील्ड डायरेक्टर और मुख्य संरक्षक को दी जानकारी

डीएफओ ने बताया कि बाघ की मौत दुखद है। इसकी जानकारी दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक और मुख्य वन संरक्षक को दी गई है। बुधवार को फील्ड डायरेक्टर रेंज कार्यालय पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ, 15 दिन में राज्य में पांच बाघों की मौत

संबंधित समाचार