हरदोई: मां के साथ सो रही 8 साल की बच्ची को उठा ले गया वहशी युवक, तालाब के किनारे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपनी मां के साथ सो रही एक आठ साल की बच्ची को 22 साल का वहशी युवक उठा ले गया। बाहर तालाब के किनारे ले जा कर दुष्कर्म किया, साथ ही गला घोंट कर उसकी हत्या तक करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उस वहशी को गिरफ्तार कर लिया है। …

हरदोई। अपनी मां के साथ सो रही एक आठ साल की बच्ची को 22 साल का वहशी युवक उठा ले गया। बाहर तालाब के किनारे ले जा कर दुष्कर्म किया, साथ ही गला घोंट कर उसकी हत्या तक करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उस वहशी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कासिमपुर थाने के एक गांव का है। वहां रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात वह अपनी आठ साल की बेटी के साथ गहरी नींद में सो रही थी। इसी बीच उसी गांव का रहने वाला नन्हे पुत्र प्रेम घर में घुस आया। वह सो रही उसकी बेटी को घर के बाहर एक तालाब के किनारे उठा ले गया। जहां उसने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके मुंह पर चोंट पहुंचाई, साथ ही हत्या करने के इरादे से उसका गला घोंटने की कोशिश की।

महिला ने तहरीर में आगे कहा है कि जब उसकी बेटी रोती-चिल्लाती हुई उसके पास पहुंची और उसी ने नन्हे की घिनौनी हरकत के बारे में बताया।इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: दुष्कर्म के आरोपी को जज ने सुनाई 10 साल की सजा, लगाया 30000 का जुर्माना

संबंधित समाचार