झांसी: पति को मजाक करना पड़ा भारी, पत्नी ने चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

झांसी: पति को मजाक करना पड़ा भारी, पत्नी ने चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

झांसी। झांसी में दूसरी पत्नी लाने की बात कहकर मजाक की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मजाक से आगबबूला पत्नी ने पति के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिया। फिर चाकू से चेहरे पर चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को …

झांसी। झांसी में दूसरी पत्नी लाने की बात कहकर मजाक की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मजाक से आगबबूला पत्नी ने पति के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिया। फिर चाकू से चेहरे पर चार वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान झांसी के भदरवारा गांव निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। जबकि, आरोपी पत्नी का नाम रेखा है।

दरअसल, भदरवारा गांव निवासी राम सिंह पत्नी रेखा के साथ रहते थे। दोनों में हंसी मजाक चल रहा था। इसी दरम्यान राम सिंह ने मजाक में रेखा से कहा कि तुम ऐसे झगड़ा करोगी तो मैं दूसरी औरत से शादी कर लूंगा। इसी बात से गुस्साई पत्नी ने पति पर हमला हत्या कर दी। फिर रेखा ससुराल पहुंची। उसने ससुराल वालों से कहा कि कुछ युवक लूट के इरादे से घर में घुसे थे। उन लोगों ने राम सिंह को मार दिया। यह सुनते ही सभी लोग राम सिंह के घर पहुंचे। लहूलुहान हालत में राम सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

रेखा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। पुलिस ने घर की तलाशी ली। जहां सारा सामान अपनी जगह पर मिला। जिसके बाद शक की सुई रेखा की तरफ घूम गई। पुलिस ने रेखा से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने पूरा सच बताया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। दूसरे गांव की महिला से उसकी दोस्ती थी। वो उसका नाम लेकर उसे अक्सर परेशान करता था। उसे शक था कि उसका अफेयर चल रहा है, तभी उसके मजाक करने पर उसको मार दिया।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: जेल जाने के डर से मामा ने भांजे को उतारा था मौत के घाट, जानें क्या था पूरा मामला