बरेली: दबंगों ने नानी, नाती को लाठी डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बच्चों के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिला व उसके नाती को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मीरगंज के सूफी टोला निवासी नसीम बेगम …

अमृत विचार, बरेली। बच्चों के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिला व उसके नाती को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मीरगंज के सूफी टोला निवासी नसीम बेगम ने बताया कि उसकी बेटी का बेटा नदीम उसके घर पर आया हुआ है। उसका पड़ोस में रहने वाले दबंग हसन के पोते से विवाद हो गया। कुछ देर बाद हसन अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर में आ गया। उसके नाती नदीम व उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से दोनों लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

ये भी पढ़ें- बरेली: हॉस्पिटल में संदिग्ध अवस्था में मिला ओटी टेक्निशियन का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार