अयोध्या: वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा अंतरराष्ट्रीय राम-नाम बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। इस बार मणिराम दास छावनी के वाल्मीकि भवन में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम नाम बैंक का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। दरसअल बैंक में अब तक 15 हजार करोड हस्तलिखित राम-नाम पुस्तिकाएं जमा हो चुकी हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। अंतरराष्ट्रीय बैंक …

अयोध्या। अयोध्या एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। इस बार मणिराम दास छावनी के वाल्मीकि भवन में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम नाम बैंक का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। दरसअल बैंक में अब तक 15 हजार करोड हस्तलिखित राम-नाम पुस्तिकाएं जमा हो चुकी हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है।

अंतरराष्ट्रीय बैंक में खाता खोलने के लिए 5 लाख हस्तलिखित राम नाम जमा करना पड़ता है, जिसके बाद आपका नाम इस अंतरराष्ट्रीय बैंक में दर्ज हो जाता है। मैनेजर पुनितरं दास की माने तो देश विदेश में इस बैंक की 135 शाखाएं खोली जा चुकी हैं, जहां से प्रत्येक वर्ष विभिन्न भाषाओं में करोड़ों पुस्तिकाएं अयोध्या के इस राम नाम बैंक तक पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय राम नाम बैंक का प्रारंभ 1970 में हुआ था।

उसके बाद से राम नाम बैंक में हस्तलिखित राम नाम की कॉपियां जमा होने लगी। 2019 में रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद राम नाम बैंक में जमाकर्ताओं की संख्या बहुत बढ़ी है। इतनी बड़ी मात्रा में कापियाँ जमा हो चुकी है कि इस तरह से पूरे विश्व में नहीं होगा, जिसके लिए हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अप्लाई कर रिपोर्ट भेज दी है। लगभग 2 माह हो चुके हैं लेकिन अभी कोई जवाब नहीं मिला है जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम से संपर्क कर अपना विवरण सौंपेंगे।

पढ़ें-वाराणसी: दो दिन से लापता कारपेंटर का मिला खून से लथपथ शव, ईंट से सिर कूचकर की गई हत्या

संबंधित समाचार