बिहार के सारण में सड़क दुर्घटना में बच्चा समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के तीन अलग -अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सज्जनपुर गांव के समीप आज मैजिक वैन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत …

छपरा। बिहार में सारण जिले के तीन अलग -अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सज्जनपुर गांव के समीप आज मैजिक वैन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के सज्जनपुर गांव निवासी संगीत साह के पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। वहीं जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी शिवम कुमार मांझी (22) शौच करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था।

इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव में एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान सुल्तानगंज गांव निवासी अशोक महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार महतो के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वाईएसआरसी के चार उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा

 

संबंधित समाचार