अलीगढ़ : 40 उद्योगों की आधारशिला रखेंगे मोदी व योगी, पांच हजार लोगों को मिलेगा फायदा
अलीगढ़ । तीन जून के दिन अलीगढ़ को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, इस दिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ उद्योगों की आधारशिला रखेंगे। जिसमें से करीब 40 इकाइयां जिले में स्थापित होंगी। जिससे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार की ग्रैंड सेरेमनी में …
अलीगढ़ । तीन जून के दिन अलीगढ़ को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, इस दिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ उद्योगों की आधारशिला रखेंगे। जिसमें से करीब 40 इकाइयां जिले में स्थापित होंगी। जिससे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ग्रैंड सेरेमनी में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए 75,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधार शिला रखी जायेगी। जिसमें करीब 1500 परियोजनाएं शामिल हैं, इन परियोजनाओं में करीब तीन हजार करोड़ निवेश की परियोजनाएं जनपद के लिए हैं। उत्तर प्रदेश में 35986 करोड़ रुपये के निवेश से सूक्ष्म, लघु व मध्यम क्षेत्र में 865 औद्योगिक इकाइयां खुलने जा रही हैं।
इनकी संख्या अभी ओर बढ़ सकती है, इससे अलीगढ़ के पारंपरिक व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, पारंपरिक व्यवसाय की बात करें तो यहां पर ताला, हार्डवेयर की यूनिटें शामिल हैं। बंडर सीमेंट द्वारा अलीगढ़ में गभाना तहसील स्थित जीटी रोड पर करीब 850 करोड़ रुपये का निवेश किये जाने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि डिफेंस कारिडोर में निवेश करने वाले उद्यमी भी जिले में चलने वाली इकाइयों में हिस्सा लेंगे। राजधानी में आयोजित होने वाले इस ग्रैंड सेरेमनी की तैयारियों में पर्यटन विभाग, जिला उद्योग यूपीडा, यूपीसीडा, प्रोत्साहन विभाग समेत अन्य विभाग जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: पीएल पुनिया ने मोदी व योगी पर साधा निशाना, कहा- यूक्रेन में फंसे हैं भारतीय बच्चे, पीएम व सीएम चुनावी जनसभा में व्यस्त
