बहराइच: दबंगों ने रंजिश में की महिला की पिटाई, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, युवती ने एसपी को दिया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। टिकोरा गांव निवासी महिला मंगलवार रात को परिवार के साथ सो रही थी। रात 11.30 बजे लाठी डंडे लेकर पहुंचे दबंगों ने रंजिश में महिला और पति की पिटाई की। इसके बाद नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर महिला ने एसपी को पत्र दिया है। …

बहराइच। टिकोरा गांव निवासी महिला मंगलवार रात को परिवार के साथ सो रही थी। रात 11.30 बजे लाठी डंडे लेकर पहुंचे दबंगों ने रंजिश में महिला और पति की पिटाई की। इसके बाद नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर महिला ने एसपी को पत्र दिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम टिकोरा निवासी मालती देवी पत्नी सुंदर लाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को शिकायती पत्र दिया। उसका कहना है कि हरी आदि उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। महिला का कहना है मंगलवार रात को वह परिवार के साथ सो रही थी। रात 11.30 बजे हरी, नारायण और जगदेव लाठी लेकर पहुंचे। सभी ने अपशब्द कहे।

अपशब्द का विरोध करने पर महिला और उसके पति सुंदर की लाठियों से पिटाई की। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब दबंग फरार हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। जिस पर महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्यवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के बाद कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें-उन्नाव: स्कूल में पूर्व छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक पर बुआ ने लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज

संबंधित समाचार