अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में योग दिवस से पूर्व दिया जा रहा प्रशिक्षण
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग विज्ञान विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम में स्वास्थ्य जागरुकता और योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सुबह योग विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अनुराग सोनी और गायत्री वर्मा की निगरानी में एमए योग उत्तरार्ध के …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग विज्ञान विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम में स्वास्थ्य जागरुकता और योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को सुबह योग विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अनुराग सोनी और गायत्री वर्मा की निगरानी में एमए योग उत्तरार्ध के विद्यार्थियों में स्वेच्छा, आशा, राजपाल व तनुश्री ने आमजन को योग प्रशिक्षण देकर उसकी बारीकियों से अवगत कराया। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के लिए योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में काफी संख्या में संभ्रात जन हिस्सा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में योग के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण 28 मई को समाप्त होगा। योग विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि शारीरिक शिक्षा खेल व योगिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सन्त शरण मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है।
पढ़ें-अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आगाज, शुरू हुईं तैयारियां
