हल्द्वानी: पहाड़ों में ओले, हल्द्वानी में निकली धूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों में बारिश के साथ ही ओले भी गिर रहे हैं। इससे वहां ठंड बढ़ गई है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है। मुक्तेश्वर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओलों से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ओलावृष्टि की वजह से ठंड बढ़ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों में बारिश के साथ ही ओले भी गिर रहे हैं। इससे वहां ठंड बढ़ गई है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है। मुक्तेश्वर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओलों से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ओलावृष्टि की वजह से ठंड बढ़ गई। यहां रात के समय लोग ठंड से बचने के लिये अलाव भी जला रहे हैं। पहाड़ों में पिछले चार दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। जहां पहले यहां असमान्य तौर पर पारा ऊपर चढ़ा हुआ था तो वहीं अब तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। लोगों को सर्दी के मौसम का अहसास हो रहा है।

इधर, हल्द्वानी में सुबह से ही धूप निकली रही। हालांकि आसमान में कहीं-कहीं बादल छाये रहे। यहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से बारिश का दौर रुक जायेगा। इस बार मई में प्री मानसून की जबरदस्त बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

संबंधित समाचार