बाराबंकी: एमआरएफ सेंटर का सांसद ने किया लोकार्पण, धनोखर तालाब का किया निरीक्षण
बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र के मझलेपुर स्थित बुधवार को एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का लोकार्पण बुधवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया। इस सेंटर में विशेष मशीनों द्वारा शहर के कूड़े कचरे को रिसाइकिल कर प्लास्टिक, रबड़, पॉलीथिन, लोहा, कांच और कागज को अलग अलग कर महीन दानों के आकार का बनाकर पैकिंग …
बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र के मझलेपुर स्थित बुधवार को एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का लोकार्पण बुधवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया। इस सेंटर में विशेष मशीनों द्वारा शहर के कूड़े कचरे को रिसाइकिल कर प्लास्टिक, रबड़, पॉलीथिन, लोहा, कांच और कागज को अलग अलग कर महीन दानों के आकार का बनाकर पैकिंग कर के विक्रय किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह प्लांट लगने से जहां पालिका की आय बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक के कूड़े से प्रदूषण फैलने का खतरा भी नहीं रहेगा।घंटाघर के सौंदर्यीकरण वह लाइटिंग कार्य के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, उप जिलाधिकारी सुमित यादव एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा इस सेंटर से कूड़े की छंटाई होकर कच्चा माल तैयार किया जाएगा और फिर इसे फैक्ट्रियों में बेचा जाएगा। सांसद ने धनोखर तालाब के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया। रंजीत बहादुर ने बताया तालाब के अंदर एक हिस्से में गुफा का कार्य चल रहा है। इस गुफा में भगवान श्री कृष्ण को शेषनाग के फन पर खड़े होते हुए दर्शाया जाएगा।
इस अवसर पर अनन्त कुमार रस्तोगी ,संजय जैन, देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू,” पंकज मिश्रा, शील प्रकाश शुक्ला (बाबुल), रोहिताश्व दीक्षित, प्रेमचंद प्रेम, राम प्रकाश श्रीवास्तव, बबलू कनौजिया, रोहित सिंह, कमलेश चौबे, सहायक अभियंता जियालाल, विपिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें-बरेली: हर तीन वार्डों पर होगा एक मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर
