बरेली: अब मंकी पॉक्स के कारण विदेश से लौटने वालों पर नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना महामारी के बाद अब मंकी पाक्स वायरस के मामले विदेशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर शासन ने भी अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 21 देशों से लौटने वाले यात्रियों पर नजर रहेगी। अगर कोई लक्षण मिलता है तो तुंरत जांच कराई …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना महामारी के बाद अब मंकी पाक्स वायरस के मामले विदेशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर शासन ने भी अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 21 देशों से लौटने वाले यात्रियों पर नजर रहेगी। अगर कोई लक्षण मिलता है तो तुंरत जांच कराई जाए। विभाग के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में बीमारी से संबंधित लक्षण मिलते हैं तो शासन को भी जानकारी दी जाएगी। सैंपल लेकर हायर सेंटर लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा, ताकि दूसरे लोगों से संपर्क न हो।

इन देशों में सामने आ चुके मरीज
मंकी पाक्स के अब तक 10 देशों में केस सामने आ चुके हैं। इनमें अफ्रीका, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, यूरोप, बेल्जियम, यूके, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका में इस बीमारी के केस मिल चुके हैं। आईडीएसपी की टीम विदेश से लौटने वाले लोगों पर गहन नजर रखेगी।

बीमारी के लक्षण
मंकीपाक्स के संक्रमण में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और सामान्य रूप से सुस्ती शामिल है। बुखार के समय अत्यधिक खुजली वाले दाने विकसित हो सकते हैं, जो अक्सर चेहरे से शुरू होकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। संक्रमण आमतौर पर 14 से 21 दिन तक रहता है। इस बीमारी के लक्षण चिकन पॉक्स के समान ही होते हैं।

डॉ. हरपाल सिंह, एसीएमओ प्रशासन-
विदेशों में जिस प्रकार मंकी पाक्स के मरीज सामने आ रहे हैं, इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईडीएसपी यूनिट को गहन निगरानी रखने को आदेशित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: विचाराधीन कैदी ने जिला जेल के मेडिकल रूम में लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार